Breaking News

87 पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 20 जनवरी को

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 20 जनवरी 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में नियोजक (डीएनई स्टाफिंग एंड सॉल्यूशंस सुंदर नगर भिलाई) द्वारा कंप्यूटर शिक्षक के लिए 1, सेल्स मैनेजर के लिए 20, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 1, डाटा प्रोसेसिंग ऑपरेटर के लिए 5, कस्टमर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर के लिए 4, कॉन्टेंट राइटर के लिए 1,  डेवलपमेंट मैनेजर के लिए 6, कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 1, ऑटो कार्ड के लिए 1, ग्राफिक डिजाइनर के लिए 1, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर के लिए 1,  रिलेशनशिप मैनेजर के लिए 6, ऐप मैनेजर के लिए 20, सुपरवाइजर के लिए 1, सीनियर ग्राफिक डिजाइनर के लिए 1, वेब डेवलपर के लिए 5, टेक्निकल रिक्रूटर के लिए 6 पद और अविश एडुकॉम दुर्ग में मार्केंटिंग के लिए 4, टेलीकॅालर महिला 1, काउंसलर महिला के लिए 1 पद की नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक आवेदक 20 जनवरी को सुबह 10.30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति और 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते हैं।  रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के सूचना पटल पर देख सकते हैं।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!