Breaking News

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 25 अप्रैल से

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा-2023 और उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 25 अप्रैल से प्रारंभ होकर 6 मई 2023 तक जारी रहेगी। परीक्षा का समय सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक तय किया गया है। केन्द्राध्यक्ष द्वारा अवकाश के दिनों में विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी, भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षाकाल में शासन द्वारा कोई अवकाश या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी।

छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सचिव ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। रायपुर के परीक्षार्थियों के लिए उर्दू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के अंतर्गत 25 अप्रैल को गणित, 27 अपै्रल को विज्ञान, 29 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, 1 मई को विशिष्ट उर्दू, 3 मई को सामान्य अंग्रेजी और सामान्य संस्कृत, 4 मई को सामान्य हिन्दी के प्रश्न-पत्र होंगे।

हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के तहत 25 अप्रैल को इतिहास, भौतिकी व्यवसाय अध्ययन, 27 अप्रैल को भूगोल, रसायन, लेखाशास्त्र, 29 अप्रैल को अर्थशास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, 1 मई को राजनीतिक शास्त्र, 3 मई को विशिष्ट उर्दू, 4 मई को समाज शास्त्र, 6 मई को सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिन्दी के पर्चे होंगे।

उर्दू अदीब प्रमाण-पत्र परीक्षा के तहत 25 अप्रैल को नस्र व तारीख उर्दू, 27 अप्रैल को सामान्य अंग्रेजी, 29 अप्रैल को जनरल साइंस, समाजी उलूम और हिन्दी, 1 मई को नज्म, इन्शा व कवायद उर्दू के प्रश्न पत्र होंगे। उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा के अंतर्गत 25 अप्रैल को तारीख अदब उर्दू व समाजी उलूम, 27 अप्रैल को नज्म, इन्शा व कवायद उर्दू, 29 अप्रैल को नज्म उर्दू व तर्जुमा निगार, 1 मई को सामान्य अंग्रेजी और 3 मई को जनरल साइंस, इंशा व हिन्दी के पर्चे होंगे।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!