Breaking News

इंस्पायर के लिए आये मॉडल उम्दा, हमारे स्टूडेंट्स बेहद प्रतिभाशाली : डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम

  • स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ टेकाम ने इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और आदर्श प्रतियोगिता के समापन समारोह में लिया हिस्सा, विजेताओं को बांटे पुरस्कार

द सीजी न्यूज

दुर्ग। इंस्पायर अवार्ड के लिए आए मॉडल्स बहुत अच्छे हैं। हमारे राज्य के स्कूली बच्चे बहुत प्रतिभाशाली हैं। शासन द्वारा उनकी प्रतिभा को आगे ले जाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। इंस्पायर के मॉडल्स से बच्चों की प्रतिभा झलकती है।  ये बातें शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं आदर्श प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिस्सा लेते हुए कही।

समापन समारोह दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अरुण वोरा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे।  इस मौके पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 22 छात्रों के मॉडल का चयन किया गया। शिक्षा मंत्री ने सभी चयनित छात्रों को पुरस्कार वितरण कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य हर क्षेत्र में उन्नति के शिखर पर है और निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

दुर्ग के विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि यहां के विद्यार्थियों ने जापान में भी अपने हुनर का प्रदर्शन किया है जो काबिलेतारीफ है। प्रदर्शनी में रखे मॉडल्स देखने से पता चलता है कि बच्चों को टेक्नोलॉजी का काफी ज्ञान है वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का युग है। टेक्नोलॉजी के बारे में बच्चे जितना ज्यादा अवगत रहेंगे। उनके लिए यह उतना ही उपयोगी साबित होगी। स्कूली शिक्षा के दौरान ही इस तरह की जागरूकता से उज्जवल भविष्य की ठोस नींव तैयार होती है।

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!