Breaking News

शहर में 80 करोड़ की लागत से हो रहे विकास कार्य : विधायक वोरा ने नगर निगम के अफसरों की बैठक लेकर एक-एक काम की समीक्षा की : विकास कार्यों में तेजी लाने दिये निर्देश

  • समयसीमा के भीतर हर विकास कार्य पूरा करें अधिकारी : वोरा 

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक, राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने शुक्रवार को महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर की मौजूदगी में शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। वोरा ने कहा कि शहर में विकास कार्यों के लिए शासन से लगातार राशि स्वीकृत की जा रही है। राशि का जनहित में सदुपयोग करने विकास कार्यों में तेजी लाना जरूरी है।

निगम अधिकारियों की बैठक के दौरान वोरा को अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगभग 80 करोड़ की लागत से 500 से अधिक छोटे-बड़े विकास कार्य स्वीकृत हैं। वार्डों के आंतरिक विकास के लिए अधोसंरचना मद और विधायक, पार्षद निधि के 45 करोड़ के कार्यों के अलावा  14 वें और 15वें वित्त आयोग की राशि और डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्य शामिल हैं। वोरा ने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार द्वारा दुर्ग शहर के विकास को नई गति प्रदान करते हुए जनभावनाओं के अनुरूप पर्याप्त राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करना आवश्यक है।

अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृत राशि से वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। बड़े विकास कार्यों को भी जल्द पूरा करना जरूरी है। वोरा ने कहा कि जनता को समय पर गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों का लाभ दिलाने प्रतिबद्धता से फील्ड पर उतर कर तेजी से कार्यों को पूरा कराएं। बैठक में ठगड़ाबांध पिकनिक स्पॉट, गौरवपथ, मुक्तिधाम मार्ग, नाला डायवर्सन, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जैसे  जनहितकारी विकास कार्यो को अप्रैल माह तक पूरा करने का लक्ष्य बनाकर कार्य करने कहा गया।

हर पखवाड़े समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिये गए। बैठक में कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, सहायक अभियंता आरके पालिया, जितेंद्र समैया, वीपी मिश्रा, संजय ठाकुर, केवलानी, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, भीमराव, श्वेता महलवार, भारती ठाकुर, मोहित मरकाम, नारायण सिंह ठाकुर मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!