Breaking News

स्टेट वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन के कैलेंडर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन : विभागीय कार्यों में सक्रियता के लिए अध्यक्ष अरुण वोरा को दी बधाई

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के नव वर्ष कैलेंडर 2023 का विमोचन किया। इस मौके पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, कार्पोरेशन के चेयरमैन वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा,  धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया और बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय भी उपस्थित थे। वोरा ने मुख्यमंत्री को कार्पोरेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए कार्पोरेशन द्वारा किए जा रहे नवाचार, मध्य भारत के प्रथम फ़ूड टेस्टिंग लैब और कर्मचारी हितों में लिए गए त्वरित फैसलों के साथ ही विभागीय सक्रियता के लिए अध्यक्ष वोरा की सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!