Breaking News

शहर की तस्वीर संवारने कलेक्टर ने अफसरों को दिये निर्देश : शहर में 8 वेंडिंग जोन बनेंगे : चौपट हो चुकी चौपाटी की रौनक बढ़ाने कई बदलाव : गौरव पथ का काम जल्द पूरा करने दिये निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग /आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने शाम के समय शहर का दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित और चालू कार्यों का हाल देखा। तय किया गया कि नगर निगम द्वारा 8 वेंडिग जोन बनाए जाएंगे जहां लगभग 196 वेंडरों को स्थापित किया जाएगा। इन 8 वेंडिग जोन में दादा-दादी, नाना-नानी पार्क, डब्लू.टी. प्लांट, रायपुर नाका, मानस भवन, चौपाटी, समृद्धि मार्केट, हाट बाजार बोरसी व शनीचरी बाजार शामिल हैं।

 

कलेक्टर के साथ दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर व पीडब्लूडी के अधिकारी भी मौजूद थे। गौरव पथ के उन्नयन व सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के साथ स्पॉट पर ही से विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने गौरव पथ, रविशंकर स्टेडियम के पास स्थित नगर चौपाटी और दादा-दादी नाना-नानी पार्क का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जीई रोड से जेल तिराहा तक उन्नयन कार्य में अनुमानित 90 पेड़ों को सुरक्षित रूप से शिफ्टिंग करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने रोड चौड़ीकरण के साथ-साथ डिवाइडर के निर्माण को भी तेजी से कराने और डिवाइडर के मध्य में लाईटिंग करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क की सुंदरता को और बेहतर किया जा सके। रात्रि के समय विजुअलटी भी बढ़ेगी। अधिकारियों ने बताया कि सड़क के सेंटर से दोनों ओर 7 मीटर रोड का चौड़ीकरण होगा। सड़क के दोनों ओर चलने के लिए पाथवे बनाया जाएगा। कलेक्टर ने कार्य में तेजी लाने के लिए लेबर बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
बच्चों के लिए नगर चौपाटी में प्ले जोन – कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान नगर चौपाटी का भी भ्रमण किया। उन्होंने आधुनिक स्तर का प्ले जोन संबंधित अधिकारियों को डेवलप करने के लिए निर्देशित किया, जिसमें बच्चे मोटर एक्टिविटी के साथ खेल का आनंद ले सकें। उन्होंने नगर चौपाटी के खाली स्थल में और मल्टी वैरायटी के स्टॉल लगाने के निर्देश दिए, ताकि आम जन को एक ही स्थल पर मेट्रो सिटी की तरह एक बेहतर एक्सपीयरंस मिल सके। इसके अलावा चौपाटी में एंट्री और एक्जिट गेट के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा के लिए शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा।
दुर्ग नगर निगम बनायेगा वेंडिग जोन के लिए अपना कलर थीम – कलेक्टर ने आज दुर्ग नगर निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर को नगर निगम दुर्ग के लिए वेंडिग जोन के लिए कलर थीम बनाने के लिए निर्देशित किया। इससे नगर निगम क्षेत्र में एकरूपता का भाव प्रदर्शित किया जा सके। भविष्य में निगम के सभी वेंडिग जोन के वेंडर इस कलर थीम को फालो करेंगे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!