Breaking News

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से : भूपेश सरकार की उपलब्धियां और केंद्र की बीजेपी सरकार की नाकामियां बताएंगे कार्यकर्ता : वोरा

द सीजी न्यूज

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी के संदर्भ में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग की बैठक राजीव भवन में हुई, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के रूट चार्ट सहित अभियान को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। 26 जनवरी 2023 से अभियान प्रारंभ होगा। बैठक के प्रारंभ में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

विधानसभा पर्यवेक्षक बदरुद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन दुर्ग विधायक अरुण वोरा की विशेष उपस्थिति में बैठक में अभियान के बारे में विस्तार जानकारी दी गई। वोरा ने बताया कि अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। यह यात्रा 2 माह तक चलेगी। यात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। यात्रा के माध्यम से प्रदेश में कांग्रेस सरकार की योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से किया जाएगा।

दुर्ग विधानसभा पर्यवेक्षक बदरुद्दीन कुरैशी ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसजनों को कमर कसने कहा और जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने निर्देशित किया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, अब्दुल गनी, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, रत्ना नामदेव, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, राजकुमार साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, अशोक मेहरा, सुशील भारद्वाज, विजय चंद्राकर, जमुना साहू, नासिर खोखर, सन्दीप श्रीवास्तव, मीना पॉल, चिराग शर्मा, शबाना निशा रानी, सदाबहार,  चंद्रकांत एनआर जयसवाल, हेमंत तिवारी, दीपक तंबोली, बृजमोहन तिवारी, देवेंद्र मारकंडे, विकास यादव, शंकर सिंह, विजेंद्र भारद्वाज, सतीश कुमार देवांगन, अमिताभ नायक, ज्ञानू बागड़े, भीमा चौहान, मुकेश पांडे, निकहत खान, हेमा साहू, मोहित वालदे, निरूपमा जस्सल, प्रीति साहू, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!