Breaking News

सीएम कल ‘राजिम माघी पुन्नी मेला 2023’ के समापन समारोह और ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023’ में शामिल होंगे : दुर्ग जिले के ग्राम कौही और ठाकुराईन टोला में करेंगे मंदिर दर्शन

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 फरवरी को अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम महाशिवरात्रि के अवसर पर ‘राजिम माघी पुन्नी मेला 2023’ के समापन समारोह सहित दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम कौही और ठाकुराईन टोला में आयोजित महाशिवरात्रि मेला महोत्सव और  नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023’ में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर से अपरान्ह 2.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.45 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम केसरा पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा ग्राम कौही पहुंचकर मंदिर दर्शन करने के बाद महाशिवरात्रि मेला महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद वे 3.45 बजे कार द्वारा ग्राम ठाकुराईन टोला पहुंचकर मंदिर दर्शन करेंगे और महाशिवरात्रि पर्व मेला मिलन समारोह में शामिल होंगे।

सीएम भूपेश बघेल शाम 4.25 बजे पाटन से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.45 बजे गरियाबंद जिले के राजिम पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे ‘राजिम माघी पुन्नी मेला 2023’ के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे राजिम से कार द्वारा रवाना होकर 8.45 बजे नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2023’ में शामिल होंगे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!