- शिवनाथ महोत्सव में मँड़ई मेला में उमड़े शहरवासी,
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शिवनाथ नदी महमरा तट पर नगर निगम दुर्ग द्वारा शिव महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु नदी तट पर पहुंचे और श्रध्दा-भक्ति के साथ पूजा अर्चना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर भगवान भोलेनाथ की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया और सभी की सुख समृद्धि की कामना की।
सुबह से नदी तट पर पूजा अर्चना कर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रध्दालु महाआरती में शामिल हुए और अपने परिवार की खुशहाली की कामनाएं भी की। इस मौके पर नगर निगम द्वारा भगवान शिव का रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। इस दौरान पूजा अर्चना के बाद लोगों ने यहां लगे मंड़ई मेले का भी जमकर लुत्फ उठाया। नदी तट पर बर्फ से बनी शिवलिंग आकर्षण का केंद्र रहा। बर्फ के शिवलिंग के करीब सेल्फी लेने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंडई मेले में मिठाई दुकानों के अलावा घरेलू साआनों से लेकर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए गए थे। इस मौके पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, संस्कृति एवं पर्यटन प्रभारी अनूप चंदानियाँ, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सत्यवती वर्मा, शंकर ठाकुर, भोला महोबिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, श्रद्धा सोनी, एल्डमेन अजय गुप्ता, कृष्णा देवांगन, देव सिन्हा, कुलेश्वर साहू, अजय मिश्रा, नगर निगम दुर्ग के कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, एसडी शर्मा, आरके पालिया, वीपी मिश्रा, जितेंद्र समैया, शिव शर्मा, विनोद मांझी, पंकज साहू, थानसिंह यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक मौजूद रहे।
शिवभक्त जमकर थिरके
शिवनाथ नदी तट पर मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी गीत पर शिवभक्त जमकर थिरके। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवनाथ तट पर स्थित महमरा एनीकट के शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नदी में डुबकी लगाते रहे और शिवभक्ति में डूबे रहे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने महाशिवरात्रि पर शिवनाथ तट पर जनप्रतिनिधियों सहित शहरवासियों के साथ भगवान शिवजी की आराधना व आरती के साथ रुद्राभिषेक किया। शिवनाथ नदी तट पर आरती भी की। अर्चना शिवनाथ नदी के महमरा तट पर हिम (बर्फ) से बने शिवलिंग की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान शिवजी और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की गई। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवभक्तों को महाशिवरात्रि महापर्व की बधाइयां दी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


