द सीजी न्यूज
आंध्रप्रदेश के काकीनाडा में खेली जा रही 13 वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम शिरकत करेगी। टीम में दुर्ग की सीनियर खिलाड़ी भूमिका उपाध्याय का भी चयन हुआ है। यह स्पर्धा 15 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। पद्मनाभपुर दुर्ग निवासी भूमिका उपाध्याय का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में होने पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे दिनोंदिन बेहतर प्रदर्शन करेंगी और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में शामिल होकर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
