Breaking News

तीखा बयान : ‘मोदी सरकार गुंडों के झुंड की तरह काम कर रही है : केसी वेणुगोपाल

द सीजी न्यूज

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी ट्विटर पर सरकार को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने लिखा –  “पवन खेड़ा जी को दिल्ली-रायपुर फ्लाइट से उतारकर और AICC प्लेनरी में शामिल होने से रोककर मोदी सरकार गुंडों के झुंड की तरह काम कर रही है… ये शर्मनाक, अस्वीकार्य कार्य है. पूरी पार्टी पवन जी के साथ खड़ी है.”

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा  – 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा विमान से उतारना दर्शाता है कि भाजपा कांग्रेस महाधिवेशन से डरी हुई है। इसीलिए हमारे नेताओं को छत्तीसगढ़ आने से रोक रही है।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा – 

“हम लोग इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से रायपुर जा रहे थे. पवन खेड़ा को फ्लाइट पर चढ़ते वक्त बोला गया कि लगेज का कोई प्रॉब्लम है तो नीचे उतर जाइए, फिर बाद में पता चला की पवन खेड़ा को DEPLANE किया जा रहा है। सुप्रीया श्रीनेत ने ये भी कहा कि पवन खेड़ा को असम पुलिस गिरफ्तार कर रही है, ये तानाशाही नहीं तो और क्या है ?

‘ऐसा कृत्य BJP की बौखलाहट दिखाता है’ : गहलोत 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पवन खेड़ा को प्लेन से उतारे जाने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया। ऐसी कौन सी इमरजेंसी थी कि असम पुलिस ने दिल्ली आकर ये कृत्य किया? पहले रायपुर में ED के छापे एवं अब ऐसा कृत्य BJP की बौखलाहट दिखाता है। यह निंदनीय है।”

Check Also

जेआरडी स्कूल में बनेगा 270 सीटर ऑडिटोरियम

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के पहल से ऐतिहासिक स्कूल का होगा संरक्षण THE CG NEWS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!