Breaking News

मल्लिकार्जुन खरगे, पवन बंसल रायपुर पहुंचे : वोरा ने किया आत्मीय स्वागत

द सीजी न्यूज 

। 

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन कल 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है जिसमें शामिल होने देश भर के कांग्रेस नेताओं का राजधानी रायपुर में आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रभारी महासचिव कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित राज्य के प्रमुख कांग्रेस नेता देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले दिग्गज कांग्रेस प्रतिनिधियों की अगुवानी कर रहे हैं।  

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज रायपुर में स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर दिग्गज कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया। वोरा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस कोषाध्यक्ष पवन बंसल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया।

वोरा ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खे़ड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारकर गिरफ्तार किये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। वोरा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भाजपा में घबराहट है। घबराहट के कारण ही कांग्रेस नेताओं को अधिवेशन में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया जाना सरासर गलत है। पवन खेड़ा को गिरफ्तार करना केंद्र सरकार की तानाशाही है। पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं। 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!