Breaking News

सराहनीय पहल : आईजी, डीआईजी सहित सीआईएसएफ के 68 जवानों ने किया रक्तदान

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला चिकित्सालय के अपग्रेडेशन के बाद तेजी से सर्जरी हो रही है। मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के लिए ब्लड बैंक में ब्लड उपलब्ध कराने कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने व्यापक स्तर पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सीआईएसएफ आरटीसी उतई में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में सीआईएसएफ के आईजी संजय प्रकाश और डीआईजी हिमांशु पांडे सहित 68 जवानों ने रक्तदान किया।

इस मौके पर आईजी संजय प्रकाश ने कहा कि रक्तदान का कार्य बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, क्योंकि हमारे रक्त दान से किसी एक व्यक्ति को जीवन की संजीवनी मिलती है। जिला प्रशासन की यह बहुत महत्वपूर्ण पहल है। सीआईएसएफ हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी इस तरह के शिविरों का आयोजन होता रहेगा। ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि आज ब्लड कैंप में सीआईएसएफ के जवानों ने बहुत उत्साह से भाग लिया।

सीआईएसएफ के द्वारा 68 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। जिला प्रशासन ने रक्तदान शिविर के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल,  रक्तकोष अधिकारी डॉ. नेहा नलवाया, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र, स्टाफ नर्स तरूणा रावत, काउंसलर आशा साहू, लैब सुपरवाइजर रूपेश सरपे, लैब टैक्नीशियन तीरथ यादव, दिनेश, ब्लड बैंक अटेंडेंट हिमांशु चंद्राकर, परीक्षार्थी अनामिका, समृद्धि, निखिल, देवचरण उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!