Breaking News

हज-2023 : दस्तावेज और हजयात्रा की पहली किश्त जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी – मोहम्मद असलम खान

द सीजी न्यूज

रायपुर। हज 2023 हेतु चयनित आवेदकों के लिए हजयात्रा की पहली किश्त और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ गई है।छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने बताया कि पहली किश्त जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल कर दी गई है। जमा राशि की पे स्लिप, मेडिकल सर्टिफिकेट, हज आवेदन फॉर्म मय सहपत्र, व पासपोर्ट, जमा करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य से चयनित सभी हज यात्री इसी शेड्यूल के अनुसार पहली किश्त व दस्तावेज जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!