Breaking News

पटरीपार क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्य : वोरा बोले – आम जनता की शिकायतों का निगम अधिकारी फौरन करें निराकरण

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन, विधायक अरुण वोरा ने आज पटरीपार के स्टील कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। जनता की शिकायतों को देखते हुए वोरा ने निगम अधिकारियों व निर्माण कार्य करने वाली एजेन्सी को मौके पर ही दिशा निर्देश दिये। वोरा ने वार्ड 59 साकेत कॉलोनी हरि नगर में 8 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य, वार्ड 60 में स्टील कॉलोनी में 28 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य, वार्ड नंबर 18, 21 में 20 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण, वार्ड 20 में 12 लाख से सीसी रोड व 4 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य के साथ  राइस मिल से आदित्य नगर तक 41 लाख की लागत से चल रहे नाली निर्माण का निरीक्षण किया।

वोरा ने कहा कि शहर के हर कोने में आउटर वार्डों में करोड़ों रु के विकास कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जरूरत है। साकेत कालोनी, स्टील कालोनी में पूर्व महापौर के निवास के आसपास 28 लाख का डामरीकरण होने से आम जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा  मिलेगी। इसी तरह 41 लाख की लागत से नाले के निर्माण के बाद किसान राइस मिल और कुशाभाऊ ठाकरे भवन के आसपास जल भराव की शिकायत दूर हो जाएगी।

वोरा ने कहा कि चंडी मंदिर मार्ग का डामरीकरण भी पूर्ण कराया गया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़कों की हालत काफी जर्जर थी। आम जनता को यातायात में भारी असुविधा होती थी। वार्ड के दौरे के समय मिल रही शिकायतों का निराकरण अब तेजी से किया जा रहा है। वोरा ने  निगम अधिकारियों को फील्ड में रहकर जल्द से जल्द कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने कहा है। निरीक्षण के दौरान पार्षद शिवेंद्र परिहार, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अभियंता पंकज साहू उपस्थित थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!