द सीजी न्यूज
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इसमें से लवलेश तिवारी बांदा, सनी पुराने हमीरपुर) और अरुण मौर्या कासगंज का रहने वाला है। तीनों अलग-अलग मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस पता लगा रही है कि वे कब और कैसे प्रयागराज आए थे। उनका स्थानीय मददगार कौन-कौन हैं।
पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कैमरा और आइडी लेकर आरोपित कब और कैसे अस्पताल में दाखिल हुए थे। मौके पर एक बाइक भी गिरी पड़ी थी, जिसे आरोपितों की बताई जा रही है। अधिकारियों ने जब सवाल किया तो पहले अलग-अलग बयान दिए, मगर कड़ाई से पूछताछ में हत्या की कहानी बयां कर दी। उन्होंने कहा कि अतीक गैंग के लोग लगातार लोगों को परेशान कर रहे और हत्या भी करते थे। इसकी वजह से लोग खौफजदा थे।
यूपी पुलिस सवालों के घेरे में
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या किए जाने के बाद हड़कंप मच गा है। पुलिस कस्टडी के बीच इस तरह मीडिया कैमरों के बाद जिस तरह से हमलावरों ने दुस्साहस दिखाया, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। घटना के बाद पुलिस सवालों के घेरे में आ गई है। तीनों हमलावर मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे थे। उनके पास हथियार थे और जैसे ही अतीक और अशरफ मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे, तभी उन पर गोलियां बरसा दी गईं।
मुख्यमंत्री ने इस गोलीकांड पर फौरन ही रिपोर्ट तलब की है, जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे स्पेशल डीजी पहुंचे हैं। सरकार की इस पूरे घटनाक्रम पर नजर है। जिस तर्ज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं गईं, उससे पुलिस भी सकते में आ गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
