Breaking News

सीएम भूपेश बघेल ने किया बेरोजगारी भत्ता योजना का शुभारंभ : 67 हजार युवाओं के खाते में जमा हुई बेरोजगारी भत्ते की राशि

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की शुरुआत कर दी। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से चर्चा करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बहुत बड़ा दिन है। आज हम ऑनलाइन बेरोजगारी भत्ता दे रहे हैं। मुझे पूरी खुशी तब होगी, जब आप सबके पास रोजगार होगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि 24 मार्च को बजट पारित हुआ और 1 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू कर दिया। 67 हजार लोगों को आज राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी है। आज बातचीत के दौरान सबने कहा कि आगे की पढ़ाई में इससे मदद मिलेगी। आप लोग अपने सपनों को पूरा करेंगे। आप लोग बहुत स्वाभिमानी है। छोटी-छोटी राशि आप स्वयं खर्च कर अपनी तैयारी कर पाएं तो आपको राहत मिलेगी। यह शासन की ओर से आपको छोटा सा सहयोग है। आपको इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करना है। डीबीटी से आपको राशि मिल जाएगी। एक महीने में हमने 16 करोड़ रुपये की राशि अंतरित कर दी है। पहले इसके पात्रता नियम काफी कठिन थे, अब यह सरल हैं। ढाई लाख रुपये तक के आय वाले इसके पात्र हैं। आपके प्रशिक्षण के लिए भी पूरी व्यवस्था है। भर्तियों की हमारी तैयारी पूरी है।

सीएम ने कहा कि एक महीने के भीतर इतना बड़ा काम करना बहुत कठिन था। रिकॉर्ड समय में काम कैसे हो सकता है। यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सीएम ने इसके लिए मंत्री उमेश पटेल, प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। सीएम ने कहा कि यह बड़ा टास्क था, जो पूरा हुआ। मैंने उन्हें समय सीमा दी थी और उन्होंने इसे पूरे मनोयोग से कर दिखाया। 

बेरोजगार युवाओं ने कहा कि भत्ते की राशि से काफी मदद मिलेगी

सरगुजा से वर्चुअल जुड़े हितग्राही हितेश ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते की राशि से आगे पढ़ाई में मदद मिलेगी। मेघा खांडेकर ने बताया कि मम्मी हाउसवाइफ हैं। पिता नहीं है। मुझे इन पैसों से अपने सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी। हम आपके द्वारा दिये गए पैसों का बेहतर उपयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को रोजगार दिलाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री

रायगढ़ से जुड़ी ईश्वरी साहू ने कहा कि मैं पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रही हूं। मम्मी सिलाई करती हैं। पिता प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। वेतन काफी कम है। मुझे आगे की पढ़ाई के लिए काफी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बेरोजगारी भत्ते की पात्रता को काफी शिथिल किया, इससे बड़ी संख्या में युवाओं को लाभ मिला है। कोरिया से कोमल ने बताया कि मैं एमएससी कर रही हूं। आगे शिक्षिका बनना चाहती हूं। कोमल ने बताया कि अपनी पढ़ाई के लिए इस राशि का उपयोग करूंगी।
दुर्ग से ऐश्वर्या साहू ने बताया कि उसने बीएड किया है। अब आगे की पढ़ाई करूंगी। रोजगार के लिए बहुत से फॉर्म आते हैं। उन्हें भरूँगी। ऐश्वर्या ने मुख्यमंत्री को अपना एसएमएस भी दिखाया, जिसमें भत्ते की राशि डीबीटी से आई थी। मुख्यमंत्री ने खुशी जताई।
प्रियंका पैकरा सरगुजा ने बताया कि मैं इस पैसे से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करूंगी। आपको वादा करती हूं कि डिप्टी कलेक्टर, कलेक्टर बनूंगी। बिलासपुर से वैभव ने बताया कि पूरे देश भर में परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरता हूँ। आपने तो व्यापमं और पीएससी के लिए फॉर्म का शुल्क मुफ्त कर दिया है पर शेष राज्यों में यह अब भी लिया जा रहा है।
रायपुर की संजना तिवारी ने कहा कि विद्यार्थी अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए घर पर निर्भर रहते हैं। अब इस भत्ते से हम घर वालों पर निर्भर नहीं रहे और पूरे मनोयोग से तैयारी करूंगी और डिप्टी कलेक्टर बनूंगी। गजानंद ने बताया कि उसके मम्मी पापा मजदूर हैं। परीक्षा की तैयारी करना चाहता हूं। खैरागढ के एक युवक ने बताया कि अपने गांव में मैं एकलौता बीएड हूँ। अब भत्ता मिलेगा तो शिक्षक भर्ती के लिए तैयारी करूंगा।

Check Also

भिलाई चरोदा नगर निगम की मतदाता सूची में गड़बड़ी, 4 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस

THE CG NEWS दुर्ग,/ नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!