द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार द्वारा गौवंश के सरंक्षण के लिए प्रदेश में बनाए गए गौठान से लाखों मवेशियों की सुरक्षा और संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में पुलगांव स्थित गोकुल नगर और नई गंजमण्डी में शहरी गौठान का संचालन किया जा रहा है। वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने आज निगम अधिकारियों के साथ पुलगांव गौठान का निरीक्षण किया और गौठान की व्यवस्था व क्रियाकलापों को देखा।
वोरा ने कहा कि लाखों रुपए खर्च कर गौठान का स्वरूप बेहतर बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। प्रवेश द्वार, नाली, बाउण्ड्रीवाल, फेंसिंग कार्य के साथ ही 65 लाख की लागत से तीन शेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। डीएमएफ फंड से गौठान में गोबर से पेट और मशरुम उत्पादन की इकाई की स्थापना करने पर 25 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे। वोरा ने गौठान में सीमेंटीकरण व साफ-सफाई का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि गौठान में इस समय 385 गौवंश रखे गए हैं। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी गौठान योजना से पशु धन का सरंक्षण हो रहा है। इसके अलावा मछली पालन, मुर्गीपालन और बकरी पालन के साथ ही 45 लाख की लागत से गोबर से वर्मी खाद में बदलने की व्यवस्था की जा रही है। रोका-छेका अभियान से सड़क दुर्घटना में निरंतर कमी आ रही है और गोधन योजना से स्व सहायता समूहों को खाद व अन्य बाय प्रोडक्ट की बिक्री से आमदनी हो रही है। गौठान संचालन समितियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशासनिक और सामाजिक संगठनों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, उपअभियंता विनोद मांझी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


