Breaking News

प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में छात्रों को एक्सपर्ट्स ने दिये टिप्स

द सीजी न्यूज

आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र दुर्ग में G 20 जन भागीदारी के तहत 1 से 15 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसका आज समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुनीता राव ने प्रतियोगिता में भाग लेने वालों छात्रों को पुरस्कृत किया।  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कैरम, चेस जैसी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही छात्रों को बेहतर कैरियर गाइडेंस के लिए काउंसलिंग की गई।

चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपंकर समद्दर और इन्डस्ट्री एक्सपर्ट के रूप में भिलाई स्टील प्लांट के जनरल मैनेजर (लॉ डिपार्टमेंट) संजय द्विवेदी ने मार्गदर्शन देते हुए छात्रों को बेहतर भविष्य के लिए सलाह दी। यह जानकारी संस्था प्रमुख सूर्य प्रकाश तिवारी ने देते हुए बताया कि G20 का उदेश्य है वसुदेव कुटुंबकम। इसी भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समस्त स्टॉफ मेंबर और छात्रगण मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!