Breaking News

वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाली महिला का वीडियो वायरल : पुलिस ने किया गिरफ्तार

द सीजी न्यूज

वन विभाग में वनरक्षक भर्ती के नाम पर डेढ़ लाख रुपये एडवांस वसूली और नियुक्ति सूची में नाम शामिल करने के लिये 5 लाख रुपए की मांग करने का वीडियो वायरल होने के बाद महिला आरोपी श्वेता देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया में वन विभाग में भर्ती के नाम पर वसूली की अफवाहें फैलने पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वर्तमान में छ.ग. शासन द्वारा विभिन्न विभागों के विभिन्न पदो पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है जिसमें महिला आरोपी लोगों को नौकरी लगाने का झांसा देते हुए अपना शिकार बना रही थी।

मंगलम सर्विसेस रूम नंबर 506 शुभम कॉर्पोरेट तेलीबांधा रायपुर की संचालिका श्वेता देवांगन का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें भर्ती के लिए 1,50,000 रुपये मांगने और 17 लोगो का टारगेट मिलने के बाद 13 लोगों से बातचीत कर सेटल होने की बातचीत का जिक्र था। यह वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग मे हो रही भर्ती प्रकिया को लेकर लोगों में भ्रांतियां फैल रही थी और विभाग की बदनामी हो रही थी। इस मामले में महिला आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 358/2023 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इस घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मनोज ध्रुव, प्रभारी एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना प्रभारी तेलीबांधा को महिला आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में महिला आरोपी श्वेता देवांगन की पतासाजी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में श्वेता देवांगन ने बताया कि वह बेरोजगारों को प्रायवेट नौकरी दिलवाती है और उसका वन विभाग के किसी भी अधिकारी या अन्य किसी भी उच्चाधिकारी से कोई सम्पर्क नहीं है। उसने वन विभाग में वन रक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 3 लोगों से कुल 4,50,000/- रुपये लिया। रकम को अपने पास रखी है। अगर आवेदकों की नौकरी लग जाती तो वो रुपयों को स्वयं रख लेती और नौकरी न लगने पर संबंधित व्यक्तियों को रुपए वापस कर देती।

आरोपी श्वेता देवांगन पिता स्व. मदन लाल देवांगन उम्र 24 साल निवासी अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित लैपटॉप, कम्प्यूटर, वनरक्षक भर्ती संबंधित आवेदन और फॉर्म, 1 नग मोबाईल फोन, 1 नग रजिस्टर जिसमें अलग-अलग नौकरी के संबंध में मिलने वालों की जानकारी, विभिन्न विभागों के फॉर्म और आवेदन के साथ अन्य दस्तावेज जप्त किया गया है।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!