Breaking News

राशन कार्डधारियों को अब केवाईसी कराना अनिवार्य

द सीजी न्यूज

दुर्ग / एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु राशनकार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई. केवाईसी पूर्ण किया जाना है। यह कार्य जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में ही किया जा रहा है। राशनकार्डधारी जिले के किसी भी शासकीय उचित मूल्य दुकान में जाकर अपना ई केवाईसी पूर्ण करवा सकते हैं। जिनका केवाईसी आधार अपडेट न होने के कारण नहीं हो पा रहा है, वे कार्डधारी आधार सेवा केन्द्र में जाकर अपना आधार अपडेट कराने के बाद केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
खाद्य नियंत्रक ने राशनकार्डों में दर्ज ऐसे सदस्य जिनका ई केवाईसी आज तक पूर्ण नहीं हो पाया है, उनसे अपील की है कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई केवाईसी अपने निकटस्थ शा.उ.मू. दुकानों में उपलब्ध ई-पॉस मशीन से शीघ्र दर्ज करवाकर एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना लाभ प्राप्त करें।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!