Breaking News

21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

  • एक विश्व स्वास्थ्य और हर घर आंगन योग थीम पर मनाया जाएगा योग दिवस

द सीजी न्यूज

दुर्ग। जिले में पिछले साल की तरह इस वर्ष भी 21 जून 2023 को नवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। भारत सरकार, आयुष मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली के संयुक्त दिशानिर्देश के अनुसार ’’एक विश्व एक स्वास्थ्य’’ और ’’हर घर आंगन योग’’ थीम पर आधारित 21 जून 2023 को नवम् अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन ’’मिनी स्टेडियम’’ पदमनामपुर दुर्ग में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगा। सामान्य योग अभ्यासक्रम (प्रोटोकॉल) के अंतर्गत निर्धारित आसनों का सामूहिक योग प्रदर्शन किया जाएगा।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्षा होने पर खालसा पब्लिक स्कूल मालवीय नगर चौक दुर्ग के सभागार में योग दिवस आयोजित किया जाएगा। योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों और सर्व विभाग जिला अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न होगा।
सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारीगण व गणमान्य नागरिकों, धार्मिक, सामाजिक संगठनों व स्वैच्छिक संस्थाओं से अपील की गई है कि 21 जून को मिनी स्टेडियम पदमनाभपुर दुर्ग में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!