Breaking News

बैतुलमाल कमेटी की सराहनीय पहल : स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए किये बेहतर इंतजाम : स्वरोजगार के साधन मुहैया कराने में दी मदद

द सीजी न्यूज

भिलाई । मुस्लिम कम्युनिटी हॉल सेक्टर 6, भिलाई में बैतुलमाल कमेटी का सालाना जलसा और ईद मिलन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें   द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -1 एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ताजुद्दीन आसिफ मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी (सीआईडी) नसर सिद्दीकी द्वारा की गई।

कार्यक्रम में  विशेष अतिथि के तौर पर नदीम  खान जी. एम. भिलाई स्टील प्लांट, डॉ आर ए सिद्दीकी नेत्र विशेषज्ञ दुर्ग, डॉ आफताब रिजवी जनरल फिजिशियन / नेफ्रोलॉजिस्ट, डॉ एस जे रिजवी फिजिशियन , डॉ परवेज अख्तर सर्जन, डिस्ट्रिक्ट अस्पताल दुर्ग, सैय्यद शाकिर और जमील अहमद, सदर भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूवात मौलाना मंजर हसन द्वारा कुरान की तिलावत से की गई।

मुख्य अतिथि ताजुद्दीन आसिफ ने अपने उद्बोधन में बैतुलमाल कमेटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बच्चों को उच्च  शिक्षा व उच्च सरकारी पदों की नौकरी के प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रोत्साहित करने की जरूरत है। हालात चाहे कुछ भी रहें, हमें बच्चों को किसी भी तरह से हतोत्साहित नहीं करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नसर सिद्दीकी ने बैतुलमाल कमेटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बैतुलमाल कमेटी गरीबों और जरूरतमंदों के हितों के लिए बेहतर काम कर रही है। जरूरतमंद छात्रों को पहली कक्षा से उच्च शिक्षा तक पूरी फीस देना बहुत प्रशंसनीय कार्य है। विशेष अतिथि डॉक्टर आर ए सिद्दीकी ने कहा नीट परीक्षा के माध्यम से  सरकारी  मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए भी जरूरतमंद बच्चो को मार्गदर्शन व कोचिंग की सुविधा दी जाए। जमील अहमद ने तालीम की महत्ता को बताया और जरूरतमंदों को दी जा रही सहायता की सराहना की।

कार्यक्रम में रोजगार के लिए जरूरतमंद लोगों को 10 नग हाथ ठेला व  महिलाओं को सिलाई के लिए 15 नग  सिलाई मशीन वितरित किया गया। बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी भिलाई के सदर हमीदुल्लाह सिद्दीकी ने कमेटी के कार्यों की जानकारी दी। अब तक 510 सिलाई मशीन,  230 हाथ ठेला,  44 रिक्शा,  35 साइकिल का वितरण किया गया है। इसके अलावा राशन किट, गरीब बच्चियों की शादी का खर्च, लावारिस व गरीब मय्यत व बीमार लोगों के इलाज व जरूरतमंद बच्चों के दीनी व दुनियावी तालीम के लिए मदद की गई है। 400 बच्चों को उच्च शिक्षा (दसवीं से मास्टर्स डिग्री ) तक मदद की गई और क्लास 1 से 9वीं तक 200 बच्चों को पढ़ाई का खर्च दिया गया। मंच संचालन अब्दुल ज़ाकिर खान द्वारा किया गया।

सेक्रेटरी मिर्जा अरमान बेग ने कहा कि बैतुलमाल कमेटी को मजबूती देने में अब्दुल हफीज़, सहसचिव सय्यद आतिफ अली , वरिष्ठ मेंबर एम.आई खान, उपाध्यक्ष आसिम बेग, आबिद अली, अलीम सिद्दीकी, अशरफुल्लाह खान, फ़ज़ल हक, सय्यद हुसैन, जाहिद इमरान, मुहम्मद शकील, एस के शेख, शमशुल हुदा, मुहम्मद मिराज, अवध  अहमद, मुमताज़ अली, मुहम्मद जावेद, शाहिद खान व डॉक्टर लियाकत अली (प्रोफेसर वेटनरी कॉलेज, अंजोरा ),  शोएब सिद्दीकी, जीशान अली, सूफियान अली, नदीम, मुहम्मद ज़मीर, साहिल, फैजान आदि रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!