Breaking News

अमित शाह की सभा से पहले शराब दुकानों में सुबह से भीड़ … इन तीन तस्वीरों से समझिये … क्या है कनेक्शन ???

द सीजी न्यूज

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा ने पिछले एक पखवाड़े से तैयारियां कर रहे हैं। आज 22 जून को अमित शाह के दुर्ग  आगमन से पहले सुबह से ग्रामीण इलाकों से लोग दुर्ग आते रहे।

तस्वीरों में देखिये … भाजपा की सभा का शराब दुकानों से क्या है कनेक्शन … 

ज्यादातर लोगों के वाहनों में भाजपा के झंडे लगे थे। कई लोगों की शर्ट के पीछे सरोज पांडेय की तस्वीर भी देखी जा सकती है। गौरतलब है कि आज सरोज पांडेय का जन्मदिन भी मनाया जा रहा है। 

जुनवानी स्थित देशी शराब दुकान के सामने आज सुबह से शराब खरीदने  वालों की भीड़ जुटती रही। सुबह से यहां आने वाले लोगों का तांता लगा रहा। कई लोग वहीं बैठकर शौक पूरा करते रहे।

यह समझना मुश्किल है कि भाजपा के झंडे लगे वाहनों में आए भाजपा समर्थक यहां सभा में शामिल होने से पहले शौक फरमाने आए थे ,,, या जन्मदिन की खशी में जाम छलकाए जा रहे थे। 

Check Also

छत्तीसगढ़ में एस.आई.आर के दौरान बड़े पैमाने पर हुआ फॉर्म-7 का दुरूपयोग

मतदाताओं के नाम फ़र्ज़ी तरीके से कटवाने पर 1 साल तक की जेल या जुर्माना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!