द सीजी न्यूज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग आगमन पर काला झंडा दिखाकर विरोध करने जा रहे बघेल आर्मी के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिंदी भवन के पास बलपूर्वक रोक दिया। सभी को पुलगांव थाने में ले जाया गया है। बघेल आर्मी के पदाधिकारियों ने देश में भाईचारे को बिगाड़ने की बजाय अमन शांति को बढ़ावा देने, देश की बेटियों को न्याय दिलाने, महंगाई कम करने और युवाओं को रोजगार दिलाने की मांग करते हुए संगठन पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान अफसर कुरैशी, मारूफ आलम, अमन सागर, वसीम ईरानी, राजा चौहान, इज़हार खान, रोहित गायकवाड़, दीप साव, अभय दुबे, सिमरनजीत सिंग, इमरान खान, गुरप्रीत सिंग, सुल्तान मिर्जा, अनुराग ठाकुर, गौरव सिंग, गौरव जायसवाल, साहिल, राम, आसिफ सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

