द सीजी न्यूज
शिवनाथ नदी पर महमरा एनीकट में आज 15 वर्षीय बालक के डूबने की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार डिपरापारा निवासी सागर चौधरी और उसके दो दोस्त एनीकट में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान सागर चौधरी की नदी में डूबने से मौत हो गई।
विधायक अरुण वोरा ने इस घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। वोरा ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से महमरा एनीकट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने कहा है। ताकि, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal