Breaking News

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री : रायपुर, दुर्ग सहित कई स्थानों पर मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। आगामी दिनों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर मौसम विभाग ने रेड, येलो और ऑरेंज अर्लट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच चुका है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं। मौमस विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए रेड, यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि बारिश से बचने पेड़ों का सहारा न लें। गरज-चमक के दौरान घर पर ही रहें।

आने वाले 72 घंटों में सरगुजा संभाग के सभी जिलों के साथ रायगढ़, कोरबा और जांजगीर में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की अति संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बिलासपुर, मुंगेली जिले और रायपुर व दुर्ग संभाग के सभी जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना के मद्देनजर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी हिस्से बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। सुकमा जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 48 घंटे में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर और नारायणपुर में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!