द सीजी न्यूज
दुर्ग। आज दोपहर केजू राइस मिल के पास केरोसिन भरा टैंकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। टैंकर पलटने से आसपास के नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना विधायक अरुण वोरा के अलावा पुलिस प्रशासन को दी। वोरा ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
वोरा ने बताया कि टैंकर पलटने से कुछ मात्रा में केरोसिन लीकेज हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा टैंकर के आसपास जमा भीड़ को हटाया जा रहा है। वोरा ने वोरा ने कलेक्टर और पुलिस प्रशासन को जरूरी व्यवस्थाएं करने कहा है। जमीन पर फैले केरोसिन से हादसा न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



