द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर आज मितान पहुंचे और उनके एक वर्षीय पौत्र का आधार पंजीयन किया। इसे लेकर सीएम बघेल ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि एक कॉल पर मितान घर पहुंचकर सेवाएं दे रहे हैं। इससे लोगों को सुगमता हो रही है। यह देखकर संतोष है। उन्होंने लोगों से मितान योजना का लाभ उठाने 14545 पर कॉल करने की अपील की है।
गौरतलब है कि मितान योजना के तहत 14545 पर कॉल करने पर आधार पंजीयन, पैन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र सहित 13 प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। इसके लिए मितान घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज एकत्र करने सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करते हैं। बेहद कम समय में प्रमाण पत्र बनाकर मितान निवासी प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज घर पहुंचाने भी जाते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
