Breaking News

विधायक वोरा ने आयुष्मान कार्ड बनवाया : नागरिकों से इलाज सुविधा के लिए कार्ड बनाने की अपील की

द सीजी न्यूज

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी वार्डों में महाअभियान चलाया जा रहा है। छूटे हूए लोगों के को वार्ड में शिविर लगाकर निगम कर्मी कार्ड बना रहे हैं। शहर विधायक अरुण वोरा ने सपरिवार आयुष्मान कार्ड बनवाया। वोरा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि दुर्ग-भिलाई के प्रमुख चिकित्सालयों में आयुष्मान कार्ड से एपीएल कार्डधारियों को 50 हजार रुपए और बीपीएल कार्डधरियों को 5 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा मिलेगी।

वोरा ने कहा कि कार्ड बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। वोरा ने शहरवासियों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनवाएं। इसी तरह राशन कार्डधारियों के वेरीफिकेशन की तारीख पूर्व में 30 जून थी,  जिसे बढाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। अपने नजदीक के राशन दुकान में जाकर केवायसी अपडेट करा सकते है। 

Check Also

गोडसे के चेले देशभक्तों पर आरोप लगा रहे, वोट चोरी के विरोध में जनसैलाब को नहीं रोक पाएगी कोई भी तानाशाह ताकत : ठाकुर

एआईसीसी आब्जर्वर राजेश ठाकुर बोले – चोरों के सरदार की भाषा बता रही है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!