पुलिस ने बताया कि पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है। उसकी खांसी कई महीने से ठीक न होने पर सोशल मीडिया पर साकिब नामक डॉक्टर से संपर्क हुआ। फिर वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू हुई। साकिब ने महिला को बताया कि उसका क्लिनिक गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में है। उसने 7 जून को महिला को वहां बुलाया।
महिला का कहना है कि क्लिनिक पर डॉक्टर साकिब के अलावा एक और जकी नाम का युवक था। वो दवा ले गई, लेकिन आराम नहीं हुआ। वो दोबारा 19 जून को क्लिनिक पर आई। डॉक्टर साकिब ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिससे वो बेहोश हो गई। इस दौरान डॉक्टर और उसके साथी ने महिला से दुष्कर्म किया।
इस मामले में सोमवार को 22 साल के झोलाझाप साकिब को गाजियाबाद और दिल्ली के बीच से गिरफ्तार कर लिया गया। साकिब मूल रूप से अमरोहा जिले में डिडोली थाना क्षेत्र के गांव सोनाली का रहने वाला है। फिलहाल खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद के इंदिरा विहार में रहता है। यहीं पर आरोपी का ‘फैमिली क्लिनिक’ है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
