द सीजी न्यूज
नेहरू नगर से अंजोरा बायपास रोड पर स्थित टोलप्लाजा में सीजी- 07 पासिंग वाहनों से टोल वसूली के विरोध में आज कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। यहां से सीजी 07 यानी दुर्ग के वाहनों का आवागमन निशुल्क करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण दोनों ओर से आवाजाही रोकने के कारण करीब 7-8 किलोमीटर दूरी तक वाहनों की लाइन लग गई। प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ भी की।
दुर्ग के विधायक अरुण वोरा ने मौके पर पहुंचकर साफ शब्दों में कहा कि दुर्ग के वाहनों से टोल वसूली नहीं होनी चाहिए। इस मामले में जनता की भावनाओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भी साफ शब्दों में कहा कि दुर्ग जिले के वाहनों से टोल वसूली फौरन रोका जाए।
प्रदर्शन के दौरान भिलाई नगर निगम के एमआईसी मेंबर संदीप निरंकारी, दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनूप सिन्हा, आदित्य नारंग, अहमद चौहान, अशोक मिश्रा, धर्मेश देशमुख, अखिलेश जोशी, दीपांशु यादव, अजीत यादव, दीप सारस्वत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

