Breaking News

निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर ढह गया … फिर पानी की तेज धार में बह गया … ग्रामीणों ने बताया – ठेकेदार का मुंशी कराता था काम … इंजीनियर कभी झांकने भी नहीं आते …

  • पीडब्लूडी अफसरों का कमाल …

द सीजी न्यूज

दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक में आज पीडब्लूडी का भ्रष्टाचार और लापरवाही उजागर हुई। शिवनाथ नदी पर सगनी घाट में पुल का निर्माण किया जा रहा है। आज पुल के एक हिस्से का स्ट्रक्चर भरभरा कर गिरा और पानी की तेज धार में बह गया। दो दिनों की बारिश में ही निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिरने से पीडब्लूडी अधिकारियों की कारस्तानी उजागर हो गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 16 करोड़ 40 लाख करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य में विभागीय अधिकारियों द्वारा शुरू से लापरवाही बरती जा रही है। इंजीनियर की बजाय यहां ठेकेदार के मुंशी के भरोसे पुल निर्माण का काम चल रहा था। विभाग के इंजीनियर यहां कभी झांकने भी नहीं आते थे।

ताश के पत्ते की तरह ढह गया … फिर बह गया … 

करीब 400 मीटर लंबा पुल बनाने का काम 11 नवंबर 2020 को शुरू हुआ। यह कार्य 11 अप्रैल 2022 तक पूरा हो जाना था। ठेकेदार की लेटलतीफी और लापरवाही से निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है। 2023 की पहली बारिश में ही पुल का स्ट्र्क्चर ढह गया।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!