Breaking News

यूपी में गुंडाराज : भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला : बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

  • सहारनपुर के देवबंद में चंद्रशेखर आजाद की कार पर फायरिंग की गई
  • आजाद की कमर में लगी गोली, सरकारी अस्‍पताल में चल रहा इलाज

द सीजी न्यूज

हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। फायरिंग में आजाद की कार के शीशे भी टूट गए हैं। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

 सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में देवबंद इलाके में आजाद समाज पार्टी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग की गई। कार से आए बदमाशों ने आजाद पर फायरिंग की। गोली आजाद के कमर को छूते हुए निकल गई है। घायल अवस्‍था में उन्‍हें देवबंद के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर हमला किया है। उनकी तलाश की जा रही है। चंद्रेशखर का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि गोली चंद्रेशखर आजाद को छूते हुए निकल गई है। कार सवार बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की। अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है। ये लोग हरियाणा नंबर की गाड़ी से आए थे।

कार्यकर्ता के घर के बाहर हुआ हमला

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद देवबंद में संगठन के एक साथी एडवोकेट अजय के घर गए थे। अजय की मां का 2 दिन पहले निधन हो गया था। चंद्रशेखर जैसे ही अजय के घर से निकलकर अपनी कार तक पहुंचे, तभी दूसरी कार से आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने कहा – ” जिस प्रकार से प्रदेश के अंदर माहौल बना हुआ है, चाहे वो मुस्लिम नेता हो या दलित नेता हो। उन्हें टारगेट किया जा रहा है। उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं। यह बहुत ही निंदनीय है।”

उन्होंने कहा – ”चंद्रशेखर यूथ आइकन हैं। ये गोली उन पर नहीं, यूथ पर चली है, जो बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश सरकार से कहना चाहता हूं कि चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा दी जाए। जिन्होंने गोली चलाई है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो देश और प्रदेश में माहौल संभालना मुश्किल हो जाएगा।”

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!