Breaking News

5 साल तक शहर के तीनों फिल्टर प्लांट का संचालन व मेंटेनेंस करेगी निजी कंपनी

  • महापौर व आयुक्त ने आदेश पत्र सौंपा 

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ नगर निगम के तीनों फिल्टर प्लांट का संचालन और रखरखाव अब अमृत मिशन प्रोजेक्ट का काम करने वाली एजेंसी करेगी। अगले पांच साल तक नगर निगम के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट,  42 एमएलडी फिल्टर प्लांट और 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट के रखरखाव और मेंटेनेंस के लिए आज महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने अमृत मिशन प्रोजेक्ट की एजेंसी लक्ष्मी इंजीनियरिंग कंपनी को आदेश पत्र सौंपा।

इस दौरान जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, पीडब्लूडी प्रभारी अब्दुल गनी, निगम के वित्त प्रभारी दीपक साहू, भोला महोबिया, निगम के नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थवानी, उपअभियंता मोहित मरकाम, लक्ष्मी इंजीनियरिंग कंपनी के मनोज सिंह, कपीस दीक्षित व निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे। महापौर ने शहर में पेयजल की दिक्कत न होने देने विस्तार से चर्चा की। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि अमृत मिशन प्रोजेक्ट के तहत इन फिल्टर प्लांट का संचालन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिये।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!