Breaking News

मुस्लिम समाज के लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

  • सांसद विजय बघेल और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कराया भाजपा प्रवेश
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भी जाएंगे दुर्ग के मुस्लिम समाज के नागरिक

द सीजी न्यूज

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर दुर्ग शहर के तकिया पारा वार्ड के मुस्लिम समाज के नागरिकों ने आज जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के समक्ष भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई। इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और लोकसभा सांसद विजय बघेल ने उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलाया।

मुस्लिम समाज के लोगों ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने का वादा किया। आगामी 7 जुलाई को रायपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा में शामिल होने और दुर्ग से अधिक से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में रायपुर जाने का न्योता देने का भरोसा दिलाया।

आज भाजपा में मुस्लिम समाज के असलम नथानी, शेख फारुख चौधरी, बाबर खान, जुबेर भाई, हाजी मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद इम्तियाज उर्फ चुन्नू, मोहम्मद, मोहम्मद शहीद गोलू, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद अनीस, शेख मोहम्मद रफीक, मंटू, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद अशफाक शामिल हुए।

सांसद विजय बघेल ने भाजपा में शामिल हुए मुस्लिम समाज के सदस्यों से सौजन्य भेंट कर शुभकामनाएं दी।  सांसद विजय बघेल ने नव प्रवेशी मुस्लिम समाज के सदस्यों को पार्टी संगठन में उपयुक्त जिम्मेदारी देने हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा से अनुशंसा भी की। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का फायदा धर्म, संप्रदाय और जाति के आधार पर भेदभाव किये बिना देश के सभी वर्गों को बराबर मिला है। मुस्लिम समाज के लोगों को भी इन योजनाओं से बेहद फायदा हुआ है। बीजेपी सबका साथ और सबका विकास का नारा लेकर चलने वाली राजनीतिक पार्टी है।

इस दौरान भाजपा नेता जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला मंत्री आशीष निमजे, प्रीतपाल बेलचंदन, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, डॉ. सुनील साहू, विस्तारक अनूप सोनी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!