Breaking News

छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिले के तहसील मुख्यालय पाटन में आज छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का एक दिवसीय समाजिक सम्मेलन आयोजित किया गया। देवांगन समाज भवन में आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव भी सम्मेलन सम्मिलित हुए।
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिलों से पहुचे यादव समाज के पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए कहा कि यादव समाज पीढ़ी दर पीढ़ी गौ सेवा करते आ रहा है। गौ सेवक के रूप में समाज की पहचान बनी है। पशुपालक किसानों की संख्या कम होने से गांव में गौठान विलुप्त होने लगे थे। राज्य सरकार ने इस पर ध्यान देते हुए गौ माता की सेवा के लिए गांवो में पुनः गौठान विकसित किया है।

उन्होंने कहा कि गोबर को महत्व देने के लिए राज्य सरकार गोठानो में गोबर खरीदी कर रही है। आज गोबर बेचकर लोग अपने सपने साकार कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हरित कांति की भांति श्वेत क्रांति के माध्यम से दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना है। सरकार गांव और शहरों में हरियाली के लिए कृष्ण कुंज बना रही है। भेट मुलाकात के दौरान सभी सामाजिक संस्थाओं को जमीन व राशि उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने समाज की मांगो का जिक्र करते हुए पाटन में सामाजिक भवन अहाता निर्माण हेतु राशि की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए  प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरवा , बारी योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समाज के अध्यक्ष जगनिक यादव ने स्वागत भाषण मे विभिन्न मांगों से अवगत कराया। इस अवसर पर समाज के समस्त पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि औऱ बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!