प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7600 करोड़ रुपए की लागत से 10 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ किया। पीएम मोदी के साथ छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय नितिन गडकरी और मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।
लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए हैं। प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की भूमि में मैं उनका स्वागत करता हूँ। प्रधानमंत्री से हम अनेक मंचों में मिलते हैं और नीति आयोग आदि की बैठकों में मिलते हैं। हम मांगे भी करते हैं लेकिन उन्हें और दोहराना नहीं चाहता। मैं गडकरी जी के साथ भी बैठता हूँ। जितना मांगते हैं, उससे ज्यादा ही देते हैं। हम तो मांगते ही रहेंगे, लेकिन और ज्यादा नहीं कहना चाहता हूूँ, फिर भी इतना कहना चाहता हूँ कि हमारा राज्य नवोदित राज्य है इसलिए ज्यादा से ज्यादा मदद हमको मिलती रहे।
संकल्प रैली में भूपेश सरकार पर तीखे आरोप
बाद में भाजपा की विजय संकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर के साइंस कालेज मैदान से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए माहौल बन चुका है। जनता ठान चुकी है कि इस बार कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना है। छत्तीसगढ़ भाषा में बदलबो.. बदलबो.. ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो…का नारा भी मोदी ने दिया। उन्होंने बिलासपुर सड़क हादसे में मारे गए तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रंद्धाजलि देकर भाषण की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी सेनानियों की हमेशा उपेक्षा की। हमने आदिवासी सेनानियों का सम्मान किया। 5 अक्टूबर से रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर बहुत बड़ा आायोजन करने जा रहे हैं। आज आदिवासी, पिछड़े, दलितों की पहली पसंद भाजपा है। मोदी ने कहा – छत्तीसगढ़ का निर्माण भाजपा ने किया है। यहां के लोगों को भाजपा ही समझती है। पिछले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने गंगा जी की झूठी कसम खाई। शराबबंदी समेत 36 वादे किए, लेकिन वादे पूरे नहीं किए। हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार और कुशासन का मॉडल है।
कांग्रेस का पंजा छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा
मोदी ने कहा – छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा।
गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है
गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थीं। आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है। कांग्रेस के कोर-कोर में करप्शन है। करप्शन के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती है। करप्शन, कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जब तक यहां भाजपा सरकार रही, तब तक यहां तेजी से घर बने। जैसे ही कांग्रेस सरकार आई घर बनाने की रफ्तार पर रोक लग गई है। हम पैसा दिल्ली से भेजते हैं, लेकिन यहां लाखों घरों को कांग्रेस सरकार ने रोकर रखा है। जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी गरीबों के घर बनने का काम तेज होगा।
सूबे के मुखिया से लेकर मंत्रियों पर लगे घोटाले के गंभीर आरोप
पीएम मोदी ने कहा, यहां कोई विभाग नहीं है, जो संदेह के घेरे से बाहर हो। कोल माफिया, रेत माफिया, भू-माफिया। ना कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के जल-जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। यहां सूबे के मुखिया से लेकर मंत्रियों पर घोटाले से गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ हर कोने से हर जुबान से एक ही आवाज उठ रही है। भ्रष्टाचार के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

