Breaking News

भूपेश बोले – केंद्र सरकार सिर्फ राहुल गांधी से डरती है : मोदी पर तंज – आप आए तो फिर बही झूठ की बयार

द सीजी न्यूज

मानहानि के मामले में गुजरात हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने रायपुर में अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। इस बीच सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान भी सामने आया है। सीएम बघेल ने कहा है कि केंद्र सरकार केवल राहुल गांधी से डरती है। राहुल गांधी के सच का सामना केंद्र नहीं कर पाती। राहुल के साथ जनता और भगवान भी है।

पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा कसा तंज – आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायपुर में आयोजित आमसभा के दौरान छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी के बयानों पर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा कि –

आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता लगातार किसानों को गुमराह कर रहे थे कि धान खरीदी केंद्र के पैसों से होती है, आप प्रधानमंत्री हैं, आपको तो सच पता है, लेकिन आप भी झूठ बोल गए। यह किसानों के नाम पर सबसे बड़ा झूठ है कि केंद्र राज्य के धान उपार्जन का 80 प्रतिशत केंद्र ले लेता है। अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो आपके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपए क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर हैं मोदी जी? आपको छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने ग़लत जानकारी दी और आप भाषण पढ़कर चले गए।

छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा जानता है कि हमने गंगाजल की कसम दस दिनों के भीतर किसानों की कर्जमाफ़ी के लिए खाई थी और दो घंटों के भीतर कर्ज माफ़ी हो गई थी,लेकिन भाजपा की सुई अटक गई है। भाजपा का ‘2100 रूपए क्विंटल’ और ‘बोनस’ का कभी पूरा न हुआ वादा किसानों को ठीक तरह से याद है. वो ये भी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार उनके लिए क्या कुछ कर रही है। अब छत्तीसगढ़ के किसानों को कोई गुमराह नहीं कर सकता, आप भी नहीं।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!