- विधायक देवेंद्र यादव व भिलाई नगर निगम महापौर नीरज पाल ने सौंपी रजिस्ट्री की कापी
द सीजी न्यूज
दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बीएसपी व जिला प्रशासन के माध्यम से लीज पर दी गई जमीन की रजिस्ट्री आज से शुरू कर दी गई। 8 अप्रैल 2023 को भिलाई नगर और वैशाली नगर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीएसपी की जमीन लीज पर लेने वालों की रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप दुर्ग के रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए बीएसपी अधिकारी श्रीराम जसपाल के नाम पर पहली रजिस्ट्री की गई। श्रीराम जसपाल बीएसपी में अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। उन्हें सेक्टर 10, सड़क क्रमांक 4 का मकान नंबर 5 ए बीएसपी के माध्यम से लीज पर दिया गया था। आज उन्हें विधायक देवेंद्र यादव व महापौर नीरज पॉल के द्वारा पंजीकरण के बाद रजिस्ट्री की कॉपी सौंपी गई।
भिलाई स्टील प्लांट के महाप्रबंधक विजय शर्मा ने बताया कि 2001 से 2003 के मध्य बीएसपी के पूर्व कर्मचारी व अधिकारी को आवंटित निवास लीज दर व प्रीमियम को देखते हुए आज यहां रजिस्ट्री कराई गई। इस अवसर पर रजिस्ट्रार पुष्पलता ध्रुव मौजूद थी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

