Breaking News

मदनवाडा नक्सल हिंसा में शहीद विनोद चौबे सहित 29 पुलिसकर्मियों के शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया नमन

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहादत देने वाले अमर शहीद विनोद चौबे और उनके साथ शहीद हुए 28 पुलिसकर्मियों को उनके शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 12 जुलाई 2009 को राजनांदगाँव में मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेते हुए जाबांज पुलिस अधीक्षक स्व. विनोद चौबे और उनकी टीम ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए छत्तीसगढ़ की माटी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे महान सपूतों को हम सब नमन करते हैं। अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। हम सबको आप पर गर्व है। जय हिन्द।

एसपी विनोद चौबे छत्तीसगढ़ के नक्सल ऑपरेशन में देश के पहले शहीद आईपीएस अधिकारी थे। मरणोपरांत उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। नक्सल हमले के दौरान मुठभेड़ में वो शहीद हुए थे। वह हमला देश का पहला नक्सली हमला था, जिसमें कोई एसपी शहीद हुआ था। इस नक्सली हमले में एसपी के अलावा 29 जवान भी शहीद हुए थे।

नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान स्व.विनोद ध्रुव, उपनिरीक्षक कोमल साहू, उपनिरीक्षक धनेश साहू, प्रधान आरक्षक सुंदर लाल चौधरी, प्रधान आरक्षक दुष्यंत सिंह, आरक्षक प्रेमचंद पासवान, आरक्षक अरविंद शर्मा, प्रधान आरक्षक गीता भंडारी, प्रधान आरक्षक जखरियस खलखो, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक प्रकाश वर्मा, आरक्षक बेदुराम सूर्यवंशी, आरक्षक सुभाष कुमार बेहरा, आरक्षक टिकेश्वर देशमुख, आरक्षक सूर्यपाल वट्टी, आरक्षक अजय कुमार भारद्वाज, आरक्षक मनोज वर्मा, आरक्षक लोकेश छेदइया, आरक्षक श्यामलाल भोई, आरक्षक मिथलेश कुमार साहू, आरक्षक रजनीकांत, आरक्षक निकेश साहू, आरक्षक संतराम साहू, आरक्षक झाड़ूराम साहू, आरक्षक अमित नायक, आरक्षक वेदप्रकाश यादव, आरक्षक रितेश कुमार वैष्णव, आरक्षक लालबहादुर नाग शहीद हुए थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!