Breaking News

दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में रहने वालों के लिए आसान हुआ जाति प्रमाण पत्र बनवाना : विशेष सामान्य सभा में लाए गए दोनों प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ सामान्य सभा में आज जाति प्रमाण पत्र से संबंधित प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित विशेष सामान्य सभा की बैटक सभापति राजेश यादव की अध्यक्षता में शुरू हुई। सभा में जाति प्रमाण पत्र और गयाबाई स्कूल में स्थित दुकान आबंटन की जांच प्रतिवेदन के मामले में चर्चा की गई।

बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, ऋषभ जैन, दीपक साहू, भोला महोविया, जयश्री जोशी, जमुना साहू, अनूप चंदानिया, सत्यवती वर्मा सहित अन्य एमआईसी मेंबर व नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के अलावा अन्य पार्षद, एल्डरमेन सहित निगम अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार जाति प्रमाण-पत्र के लिए 12 जून 2022 से 16 मार्च 2023 तक कुल 451 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों को एआरआई. द्वारा भौतिक सत्यापन और पंचनामा किये जाने के बाद 393 पात्र हितग्राहियों और 58 अपात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की गई। इसके लिए दावा आपत्ति 13 अप्रैल 2023 को चस्पा किया गया। कुल 393 पात्र और 58 अपात्र हितग्राहियों की सूची संलग्न कर विभाग द्वारा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। पूर्व में बचे शेष 78 आवेदनों को सूचना पत्र दिये जाने के बाद दस्तावेज पूर्ण कर 42 आवेदकों को पात्र किया गया। 36 आवेदनों के दस्तावेज पूर्ण न होने के कारण नस्तीबद्ध करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

मेयर इन काउंसिल की बैठक में इस मामले की चर्चा की गई थी। प्रकरण नस्तीबद्ध कर अनुमोदन के लिए सामान्य सभा की बैठक में रखा गया। गयाबाई स्कूल के प्रकरण पर भी चर्चा की गई। गया बाई प्राथमिक स्कूल दुकान नं 1 के आवंटन की जांच के लिए निगम ने पूर्व सामान्य सभा में जांच समिति का गठन किया था। दुकान को सार्वजनिक और कार्यालयीन उपयोग हेतु सुरक्षित रखने की निविदा शून्य किये जाने संबंधी  प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सभा के प्रारंभ में नवनियुक्त पार्षद प्रीति गीते का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!