द सीजी न्यूज
रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरु हो गई है। आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही थी। इस बीच कांग्रेस हाइकमान ने सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है। इससे पहले मोहन मरकाम पीसीसी चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दीपक बैज बड़े आदिवासी नेता माने जाते है। चुनाव से पहले पीसीसी चीफ का बदलना बड़ा राजनीतिक गणित माना जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
