द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत नागरिकों के आधार कार्ड अपडेट करने और आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने में समस्या आ रही थी। इसी वजह से वार्डवार आधार कार्ड अपडेट के साथ आयुष्मान कार्ड शिविर लगाए जा रहे हैं।
इन वार्डों में शिविर आज से
13 जुलाई से 15 जुलाई
वार्ड क्रमांक 5 पटेल धर्मशाला गया नगर, वार्ड क्रमांक 40 सुराना कॉलेज, वार्ड क्रमांक 41 मुस्लिम सांस्कृतिक भवन में शिविर लगाया जाएगा।
15 जुलाई से 19 जुलाई
वार्ड क्रमांक 42 बड़ा शिव मंदिर सुभाष नगर, वार्ड क्रमांक 7 ताम्रकार धर्मशाला, वार्ड क्रमांक 12 सामुदायिक भवन विश्वकर्मा मंदिर के सामने
20 जुलाई से 22 जुलाई
वार्ड क्रमांक 50 बोरसी जोन कार्यालय, वार्ड क्रमांक 35 सामुदायिक भवन चक्रधारी के घर सामने और वार्ड क्रमांक 55 बजरंग चौक साहू भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal