द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बदलाव का दौर जारी है। 36 घंटे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चार बड़े बदलाव किए गए हैं। आज स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भूपेश बघेल मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार मोहन मरकाम को प्रेमसाय सिंह टेकाम की जगह मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार मोहन मरकाम शुक्रवार सुबह 11.30 बजे राजभवन में मंत्री पद की शपथ लें सकते हैं।
इससे पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव करते हुए मोहन मरकाम की जगह बस्तर सांसद दीपक बैज को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पिछले तीन महीने से बैज को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही थी। बैज अब तक के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। जानकारी के अनुसार अभी मंत्रिमंडल में शामिल तीन से चार मंत्रियों के पदभार में फेरबदल हो सकता है।
न्यूज अपडेट
मंत्रिमंडल में फेलबदल की खबर फैलते ही वोरा समर्थकों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि विधायक अरुण वोरा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। अभी सारी अटकलबाजी हवा में है।
इधर राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से 3 माह पहले मंत्रिमंडल में जगह मिलना एक तरह से लालीपॉप से ज्यादा कुछ नहीं कहा जाएगा।
चुनाव आचार संहिता अक्टूबर के पहले हफ्ते में लगने की संभावना है।
ऐसे में केवल मंत्री पद का तमगा मिलने के सिवा कुछ हासिल नहीं हो पाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
