- प्रोजेक्ट मंजूर होने का झूठा दावा बार बार किया गया … सच ये है कि प्रोजेक्ट को स्वीकृति नहीं मिली
- जिम्मेदारों की बोलती बंद
द सीजी न्यूज
नए साल का आगाज हुए 6 साढ़े 6 महीने होने जा रहे हैं, लेकिन दुर्ग शहरवासियों को विकास की नई सौगात नहीं मिली। कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने दावा किया था कि वर्ष 2023 में शहरवासियों को शिवनाथ नदी के महमरा तट पर लक्ष्मण झूले की सौगात मिलेगी। बड़े बड़े दावे किये गए। प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही फोटो खिंचवाकर बार-बार श्रेय लेने का प्रयास कई कई बार किया गया। हालत ये है कि प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही धराशायी हो गया। सरकार से इस योजना को मंजूरी ही नहीं मिली। प्रोजेक्ट लटक गया है।
लक्ष्मण झूले का निर्माण करीब 32 करोड़ की लागत से होना था। इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़े-बड़े दावे किये गए। इस्टीमेट व डिजाइन आदि का काम पूरा होने की जानकारी भी दी गई। प्रोजेक्ट की ड्राइंग डिजाइन का परीक्षण आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों से कराने का ढोल पीटा गया। ढोल पीटने वालों के अब बोल नहीं फूट रहे। योजना का अब कोई नामलेवा भी नहीं रहा।
करीब डेढ़ साल तक दुर्ग में शिवनाथ नदी के महमरा तट पर राज्य का चौथा लक्ष्मण झूला बनाने के दावे किये गए। डेकोरेटिव डेक के साथ रंगीन लाइटिंग व्यवस्था से लक्ष्मण झूले को बेहद आकर्षक स्वरूप देने, पार्किंग जोन बनाने, महमरा छोर पर 25 एकड़ एरिया में गार्डन और कैफेटेरिया के साथ फाउंटेन बनाने के दावे किये गए।
शिवनाथ नदी तट को रमणीय पिकनिक स्थल बनाने के लिए लक्ष्मण झूला प्रोजेक्ट को लेकर बार-बार बयानबाजी की गई।
नतीजा … शून्य बटा सन्नाटा … शहरवासियों को सौगात नहीं मिली …
प्रोजेक्ट के लिए फंड मंजूर कराने में नाकाम जिम्मेदारों की अब बोलती बंद है …
जिम्मेदारों की नाकामियों के किस्से और भी हैं …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
