द सीजी न्यूज
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में भारत की जमीन को चीन और पाकिस्तान के क्षेत्र में दिखाया गया है। सुप्रिया ने कहा, “बीजेपी से बड़ा देशद्रोही और टुकड़े-टुकड़े गैंग इस देश में कोई नहीं है.”
सुप्रिया श्रीनेत ने अपने ट्विटर अकांउट से एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में श्रीनेत ने लिखा, “हिंदुस्तान की सरजमीं के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं और बीजेपी ने ये पाप किया है.”
‘पीएम मोदी-जेपी नड्डा को मांगनी चाहिए माफी’
सुप्रिया ने आरोप लगाया कि “पीएम मोदी के लिए बनवाए गए एनीमेशन वीडियो में हमारी जमीन को पाकिस्तान और चीन का दिखाया गया। वीडियो डिलीट करके भाग जाने से फर्क नहीं पड़ता है। पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी को इस गलती के लिए माफी मांगनी चाहिए।”
सुप्रिया श्रीनेत ने कहा – “शुक्रवार (14 जुलाई) को दोपहर 1 बजे के करीब बीजेपी के हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट किया गया। मोदी सरकार की तरफ से लाई गई ‘जियोस्पेशियल इनफॉर्मेशन रेगुलेशन बिल’ के अनुसार कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म अगर भारत के नक्शे के साथ खिलवाड़ करेगा तो 100 करोड़ रुपए का जुर्माना और 7 साल की सजा होगी।”
कांग्रेस ने कहा, “पहले बीजेपी इस वीडियो को वायरल करने में जुटी थी लेकिन जब लोगों ने आपत्ति जताई तो इसे डिलीट करके भाग गए”। श्रीनेत ने सवाल किया कि अब बीजेपी से कौन सा नेता जेल में जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

