Breaking News

महापौर व आयुक्त के निर्देश पर राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की बैठक में 17 जुलाई से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की रूपरेखा तय

द सीजी न्यूज

दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 17 जुलाई से किया जाएगा। राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं शुरू होगी। इसके बाद जोन स्तर और नगर निगम स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होगी। विजेता प्रतिभागी जिला स्तर और संभाग स्तर के खेलों में भाग ले सकेंगे।

प्रथम चरण में 17 जुलाई से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल शुरू होंगे। शहर के आम नागरिक, खिलाड़ी, पुरुष, महिलाएं, युवा, 18 वर्ष आयु तक, 18 से 40 वर्ष तक व 40 वर्ष उम्र से अधिक के व्यक्ति भी भाग ले सकते हैं। खेल में उम्र का कोई बंधन नहीं है। खेल में भाग लेने के लिए उन्हें अपने संबंधित नजदीकी जोन कार्यालय में और राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष के पास पंजीयन कराना होगा। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर आज नगर निगम के डाटा सेंटर में नोडल अधिकारी व कार्यपालन अभियंता दिनेश कुमार नेताम, सहायक नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया द्वारा राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों की बैठक ली गई।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में 16 प्रकार के खेल होंगे जिसमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगडी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, रस्सी कूद, कुश्ती और लंबी कूद जैसे खेल शामिल है।

Check Also

भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट लगाने भूमिपूजन संपन्न

THE CG NEWS भिलाई। सेक्टर-5 स्थित भ्रदेश्वर महाकाल शिव मंदिर में 3 लाख की लागत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!