द सीजी न्यूज
दुर्ग। नगर निगम के बजट में शहर के किसी भी नागरिकों की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए निःशुल्क लकड़ी व कण्डा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर आज से दुर्ग में यह सुविधा शुरू कर दी गई। अंतिम संस्कार के दौरान सभी वर्गों को निःशुल्क लकड़ी व कण्डा उपलब्ध कराया जाएगा। इससे मृतकों के परिजनों को कॉफी सुविधा व राहत मिलेगी। योजना का लाभ नगर निगम दुर्ग के नागरिकों को मिलेगा।
महापौर धीरज बाकलीवाल की संवेदनशील पहल से गरीब वर्ग के लोगों के अलावा हर वर्ग को इस सुविधा से राहत मिलेगी। नगर निगम द्वारा इसके लिए निविदा जारी कर कार्यादेश जारी कर दिया गया है। दाह संस्कार के दौरान प्रत्येक शव पर 2200/- का खर्च आएगा। शव दाह हेतु 3 क्विंटल लकड़ी और 200 नग कण्डा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
शिवनाथ नदी मुक्तिधाम, हरनाबांधा मुक्तिधाम में ठेकेदार द्वारा लकड़ी और कण्डा उपलब्ध कराया जाएगा। शेष स्थानों उरला, रायपुर नाका, पोटियाकला मुक्तिधाम के लिए आवश्यकतानुसार मांग आने पर तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। मुक्तिधाम में निगम के कर्मचारी द्वारा कूपन जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर ठेकेदार लकड़ी और कण्डा उपलब्ध कराएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
