- विधानसभा चुनाव से पहले दुर्ग के विधायक अरुण वोरा को घेरने की तैयारी तेज
- अरुण वोरा पर भाजपा ने लगाया बेपरवाही का आरोप
द सीजी न्यूज
दुर्ग। शहर में जनहित से जुड़ी समस्याओं, निरंकुश प्रशासन, बढ़ते अपराधीकरण, बेतहाशा सड़क दुर्घटनाओं, महिला अत्याचार रोकने में विफलता, दुर्ग नगर निगम की भ्रष्ट नीतियों, शहर की बेतरतीब व्यवस्था और रुके हुए विकास जैसे कई मुद्दों को लेकर आगामी 20 जुलाई को भाजपा नेताओं ने जंगी प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की उपस्थिति में हुई बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव खुद दुर्ग में होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
बैठक में जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग शहर प्रभारी प्रीतम साहू, शिव चंद्राकर, कांति लाल बोथरा, चतुर्भुज राठी मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि शहीद चौक पर चारों मंडलों के कार्यकर्ता और आम जनता एकत्र होकर रैली के रूप में निकलेंगे। पैदल मार्च करते हुए अग्रसेन चौक, तरुण टॉकीज, पोलसाय पारा चौक, फरिश्ता कॉम्प्लेक्स चौक, श्री राम चौक इंदिरा मार्केट से पुराना बस स्टैंड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि 20 जुलाई को होने वाला भाजपा का दुर्ग विधानसभा स्तरीय विरोध प्रदर्शन विशाल और जंगी होगा। प्रदर्शन में शहर की गंभीर समस्याओं को लेकर दुर्ग विधायक और महापौर को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा तय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सारे पदाधिकारी एक साथ जुटेंगे।
बैठक में आशीष निमजे, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, गजेंद्र यादव , डॉ शरद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, डॉ सुनील साहू, विजय ताम्रकार, मदन वढ़ाई, अनूप गटागट, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
